अमेठी-पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, केस दर्ज
गौरीगंज, मार्च 24 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरे गौहर मजरे कटेहटी निवासी रिजवान अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को वह अपने खेत में सरसों कटवा रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे गांव के ही सिरताज व तहजीम तथा खैरातपुर निवासी अफसार ने पुरानी रंजिश को लेकर उसपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जब गांव के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना में उसे काफी चोटें आई हैं। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.