गौरीगंज, मार्च 7 -- कमरौली। थाना क्षेत्र के बढ़ैया मजरे बनभरिया निवासी फूलकला पत्नी रामसागर पासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपनी भूमि पर पिलर बनवा रही थी। तभी वहां पहुंचे गांव के ही राम कुमार लोध, अनिल कुमार लोध, रामकुमारी व सुनील कुमार लोध ने गालियां देते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसे बचाने पहुंचे बेटे प्रदीप को भी मारा पीटा। जिससे मां-बेटे को काफी चोटें आई हैं। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.