गौरीगंज, मार्च 10 -- गौरीगंज। जलजीवन मिशन के तहत हर घर तक टोटी का पानी पहुंचाने के लिए रास्ते के बगल डाली गई पाइपलाइन टूटने से रास्ते पर जलभराव हो रहा है। जिससे ग्रामीण व अन्य राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाहगढ़ ब्लाक के रामगंज मार्ग पर मिश्र का पुरवा गांव के पास जलजीवन मिशन की पाइपलाइन लंबे समय से टूटी हुई है। जिससे सड़क पर पानी भरा रहता है। वहीं पानी की बर्बादी भी हो रही है। ग्रामीणों ने पाइपलाइन ठीक कराए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...