अमेठी-पहली पाली में 112 व दूसरी पाली में 111 ने छोड़ी परीक्षा
गौरीगंज, मई 31 -- अमेठी। जिले के पांच केन्द्रों पर रविवार को आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। परीक्षा की पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये थे। प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 2008 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गए थे। जिसमें से प्रथम पाली में 112 तो वहीं दूसरी पाली में 111 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। केन्द्रों पर तहसील स्तरीय अधिकारी परीक्षा के दौरान मौजूद रहे। वहीं जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही डीआईओएस व बीएसए ने सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। परीक्षाओं में धांधली व पेपर लीक की खबरों को ध्यान में रखते हुए बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष तैयारियां की गई थी। डीएम संजय चौहान व एसपी सरवणन टी ने परीक्षा में लगे कर्मियों के साथ बैठक कर जरूरी दिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.