गौरीगंज, जून 28 -- मुसाफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव में घरेलू विवाद के दौरान एक बुजुर्ग के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोसन पर लाठी से हमला कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के मुताबिक राम किशुन पुत्र राम दीन निवासी रुदौली 27 जून की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपनी बहू को समझा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली रामराजी पत्नी बाबूलाल ने बहू का पक्ष लेते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर रामराजी ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और उन्हें चोटें आईं। यह भी पढ़ें- पानी के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, चार पर केस दर्ज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...