गौरीगंज, मार्च 10 -- मुसाफिरखाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को लेखपालों ने एसडीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार राहुल सिंह को सौंपा। इससे पहले तहसील सभागार में आयोजित बैठक में लेखपालों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। लेखपालों ने बताया कि 28 अक्टूबर को दिए गए 11 सूत्रीय ज्ञापन में अब तक केवल दो मांगें ही पूरी हो सकी हैं। ज्ञापन में लेखपाल देवेश सिंह के अगस्त 2023 में रोके गए आठ दिन के वेतन का भुगतान, लेखपाल विवेक प्रताप सिंह के एक मार्च से 23 मार्च 2025 तक के चिकित्सा अवकाश का वेतन तथा लेखपाल राममूर्ति मिश्रा की चिकित्सा प्रतिपूर्ति से संबंधित पत्रावलियों का भुगतान कराने की मांग की गई है। इसके अलावा पिछले दो वर्षों से अलाव जलवाने का बकाया भुगतान दिलाने, जीपीएफ और सर्विस बुक का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.