गौरीगंज, मार्च 25 -- मुसाफिरखाना। स्थानीय बीआरसी केंद्र पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके शिक्षण को लेकर नोडल शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में एआरपी मनोज तिवारी, उमेश विश्वकर्मा, सज्जन लाल रजक और शिवांशु सिंह ने शारदा अभियान, स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान, तथा उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के लिए अपनाई जाने वाली शिक्षण विधियों पर चर्चा की। समापन सत्र में खंड शिक्षाधिकारी सतीश कुमार सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा से जोड़ना प्राथमिकता होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...