गौरीगंज, नवम्बर 23 -- शुकुल बाजार। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आशीषपुर गांव के पास रविवार सुबह करीब 7:50 बजे सब्जी लदा ट्रक आगे जा रही अज्ञात वाहन में पीछे से भिड़ गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक मनप्रीत निवासी पटियाला को अचानक नींद की झपकी आ गई। टक्कर के बाद अज्ञात वाहन मौके से निकल गया।ट्रक में सवार चालक और उसका साथी गुरप्रीत सुरक्षित बच गए। सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी बृजपाल कनौजिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक्सप्रेसवे की ओवरटेकिंग लेन में खड़े ट्रक के पास सुरक्षा कोन लगाकर यातायात सुचारू कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...