गौरीगंज, फरवरी 18 -- भादर। बीआरसी परिसर में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को 'हमारा आंगन-हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित बाल वाटिका कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और नौनिहालों को आनंदमयी शिक्षा देने का संदेश दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार यादव ने 30 निपुण बच्चों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। बच्चों के प्रोत्साहन के लिए उन्हें स्टेशनरी सामग्री भी प्रदान की गई। इस अवसर पर संजीव भारती, एआरपी चिंतामणि उपाध्याय एवं एआरपी राजेंद्र कुमार ने स्टेशनरी वितरण और संवाद कार्यक्रम में सहयोग किया तथा अभिभावकों को बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.