गौरीगंज, मार्च 25 -- कमरौली। थाना क्षेत्र के पूरे मेड़ई पासी मजरे पलिया पश्चिम गांव में नाली के पानी के निकास को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी जामिन अली ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पड़ोसी साकिर अली से नाली को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। जिसका तीन वर्ष पहले समझौता भी हुआ था। लेकिन अब विपक्षी समझौते का पालन नहीं कर रहा है। पीड़ित के अनुसार कहासुनी के दौरान साकिर अली के पुत्र सफीक, उनकी पत्नी व नाजमा ने मिलकर उनके बेटे रेहान से मारपीट की। बचाव करने पहुंची बेटी शमा को भी पीटा गया। एसओ मुकेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...