गौरीगंज, फरवरी 19 -- अमेठी। अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कार्यालय में तैनात लिपिक अहसान अहमद को एंटी करप्शन टीम ने घूस की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया। टीम ने थाना मुंशीगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। कार्रवाई के बाद जिले के सभी दफ्तरों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जानकारी के अनुसार, विभाग में नलकूप चालक पद से सेवानिवृत्त कर्मचारी बृजेश कुमार सिंह ने एंटी करप्शन टीम में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसके नगदीकरण भुगतान संबंधी कार्य के लिए लिपिक अहसान अहमद द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित कर्मचारी ने इसकी सूचना एंटी करप्शन विभाग को दी। शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर कार्यालय में जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी लिपिक ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम आरो...