गौरीगंज, मार्च 31 -- अमेठी, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत इस बार उत्साह और व्यापक तैयारियों के साथ की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 'नवारम्भ उत्सव' आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों में स्कूल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और ड्...