गौरीगंज, मार्च 25 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री से खैरातपुर निवासी सैफ पुत्र लियाकत काफी दिनों से बात करता था। बीते सोमवार की रात आरोपी सैफ उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया। जिसमें विकास नाम का युवक भी शामिल है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि आरोपी सैफ व विकास के विरुद्ध अपहरण का केस दर्जकर उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.