गौरीगंज, अप्रैल 2 -- शुकुलबाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मखदूमपुर कला गांव में किराना दुकानदार की दुकान के बाहर से दो बोरी गेहूं चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस चोरी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...