गौरीगंज, मार्च 31 -- अमेठी। दरखा ग्राम पंचायत में लगे कई हैण्डपंप खराब हो गए हैं। गर्मी बढ़ते ही गांव में पेयजल संकट पैदा होने लगा है। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल टंकी लगवाई जा रही है। जिसके चलते ग्राम प्रधान हैंडपंपों की मरम्मत नहीं करवा रहे हैं। ग्राम पंचायत के निवासी राकेश यादव और रामहेत पाल ने खंड विकास अधिकारी अमेठी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके दरवाजे पर लगा हुआ हैंडपंप खराब हो गया है। ग्राम पंचायत उसे बनवा नहीं रही है। बीडीओ ने अवर अभियंता को जांच के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.