गौरीगंज, अप्रैल 4 -- शुकुल बाजार। थाना क्षेत्र के रानीगंज रोड स्थित नोहरेपुर गांव के पास शनिवार की सुबह करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पैदल चल रहा युवक सड़क किनारे जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर घायल को सीएचसी शुकुल बाजार भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। केस दर्जकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थाना क्षेत्र के नोहरेपुर गांव के पास 33 वषीय कुश कुमार उर्फ अंशु पुत्र पलटू निवासी केवटली थाना बल्दीराय पैदल ही सड़क किनारे जा रहा था। तभी पीछे से शुकुल बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.