गौरीगंज, फरवरी 18 -- जामो। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से घर के बाहर खेल रहे एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जामो-वारिसगंज रोड स्थित सर्वेदय साइंस कॉलेज के पास हुई। जानकारी के अनुसार कृष्ण प्रकाश यादव के पुत्र विराज को वारिसगंज की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे जामो सीएचसी ले गए, जहां से उसे जगदीशपुर स्थित सूर्य हॉस्पिटल रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि हादसे के बाद ट्रैक्टर को मौके से भगा दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...