गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिन पूर्व शार्ट सर्किट के चलते इमरजेंसी भवन के सभी तार फुंक गये थे। जिसके चलते अस्पताल में तीन दिन तक अंधेरा बना रहा। शाम के समय डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मोबाइल के उजाले में मरीजों का उपचार किया। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी भवन में बिजली की लाइन के साथ किसी कर्मचारी ने सोलर लाइट के तार को आपस में बांधकर लाइट चला दिया। इससे सीएचसी भवन के सभी तार फुंक गए। सीसीटीवी कैमरा भी तीन दिन तक बंद रहा। बुधवार की सुबह सभी तार बदले गए तब जाकर फिर से विद्युत आपूर्ति शुरू हुई। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि बुधवार से पूरे सीएचसी भवन में लाइट की व्यवस्था हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.