गौरीगंज, मार्च 2 -- मुसाफिरखाना। मुसाफिरखाना-इसौली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर चल रहा मरम्मत कार्य सोमवार को अंतिम चरण में पहुंच गया। मंगलवार से इस मार्ग पर सड़क यातायात पुनः बहाल कर दिया जाएगा। इसौली मार्ग पर 28 फरवरी से शुरू हुए मरम्मत कार्य के दौरान क्रॉसिंग पर बैरियर बंद रखे गए और ट्रैक के आसपास मशीनों की सहायता से पटरी व क्रॉसिंग की मरम्मत की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे कर्मियों की निगरानी में कार्य किया जा रहा है। क्रॉसिंग बंद रहने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक अमित शुक्ला ने बताया कि रेलवे को मरम्मत कार्य के लिए केवल तीन दिन का ही ब्लॉकेज मिला था। निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य को पूरा करने के लिए कर्मचारियों की टीम लगातार जुटी हुई है...