गौरीगंज, मार्च 12 -- गौरीगंज। स्थानीय तहसील के परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में कूड़ा करकट और पेड़ों के सूखे पत्तों के ढेर लगे हुए हैं। जिसमें मक्खियां और मच्छर मौजूद रहते हैं। जिनसे बीमारी का खतरा बना हुआ है। लोगों ने बताया कि तहसील परिसर की सफाई नियमित नहीं होती है। सफाईकर्मियों का पता नहीं रहता है। लोगों ने तहसील परिसर की नियमित सफाई करवाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...