गौरीगंज, फरवरी 28 -- अमेठी। सरयू देवी इंटर कॉलेज अमेठी में समारोह आयोजित कर जेईई मेंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविन्द पांडे ने कहा कि विद्यालय के छात्र युवराज चौरसिया ने जेईई मेंस में 94.3 फीसदी तथा शाश्वत शुक्ला ने 91.7 फीसदी अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। युवराज की माता सीमा देवी और शाश्वत के पिता मनोज कुमार शुक्ला को विद्यालय प्रबंधन कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रबंधक हरकेश सिंह सहित सभी शिक्षकों ने विद्यालय तथा परिवार का नाम रोशन करने वाले छात्रों तथा उनके अभिभावकों का माला पहनकर स्वागत करते हुए अन्य छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.