गौरीगंज, मार्च 12 -- भादर। रामगंज थाना क्षेत्र के रामगंज कस्बा में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे 25 वर्षीय नसरीन बानो पत्नी आमीन का शव उसके कमरे में बेड पर पड़ा मिला। मृतका अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर में रहती थी। जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों के अनुसार घर में ससुर जमालुद्दीन और सास अलग रहते हैं। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर जब सास कमरे में पहुंची तो नसरीन बानो बेड पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा नायब तहसीलदार सुधीर श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की बहन अस्मतुल निशा पत्नी फिरोज अहमद निवासी गांव परतीपुर थाना कोतव...