गौरीगंज, अक्टूबर 28 -- अमेठी। नंदमहर में सोमवार को सपा नेता प्रियंक हरिविजय त्रिपाठी धीरू द्वारा अपने पिता स्व. डॉक्टर शिव हरिविजय त्रिपाठी की 28वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर अपने नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद किशोरीलाल शर्मा ने स्व. त्रिपाठी को सच्चा जनसेवक बताया। उन्होंने कहा कि वे सदैव आम जनमानस के लिए समर्पित रहे और जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्षरत रहे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर सांसद ने स्व. त्रिपाठी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में धीरू तिवारी व उनके पुत्र सुमुख हरिविजय त्रिपाठी ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.