गौरीगंज, दिसम्बर 6 -- जगदीशपुर। एएच इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को स्काउट गाइड शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शिविर के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और सेवा भाव से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में प्रतिभागियों को प्राथमिक चिकित्सा, तंबू निर्माण, गांठें एवं बंधन तकनीक, स्ट्रेचर बनाना तथा कंपास के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण स्काउटिंग कौशल सिखाए गए। छात्र-छात्राओं ने टेंट निर्माण, महापुरुषों के नाम पर कैंप लगाना, बिना बर्तनों के भोजन बनाना, रंगोली निर्माण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मान सिंह राठौर, संजय सिंह निदेशक सीटेड, डॉ.राजक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.