गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। जिले में पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित छह विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इन विद्यालयों में बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आगे बढ़ने का अवसर मिल सकेगा। खेल मैदान निर्माण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में जामों विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय दखिनवारा, बहादुरपुर के कंपोजिट विद्यालय बघैया महमूदपुर, भेटुआ विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय घटकौर तथा मुसाफिरखाना विकासखंड के उत्तरपाटी स्थित पीएम श्री विद्यालय में खेल मैदान बनाए जाएंगे। इन विद्यालयों में खेल मैदान निर्माण पर 2 लाख 65 हजार रुपए की लागत आएगी। वहीं दूसरे चरण में जामों विकासखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.