गौरीगंज, मार्च 24 -- चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। जिले के प्रमुख देवी स्थलों कालिकन धाम और दुर्गन धाम में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं सांध्यकालीन आरती के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गौरीगंज के मिश्रौली वार्ड स्थित बूढ़न माता धाम पर भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर मां के दर्शन कर रहे हैं। महिलाएं और युवा विशेष रूप से व्रत-पूजन में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मंदिर परिसरों में प्रसाद, फूल-माला और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिल रही है। यहां 28 तारीख को भंडारे का भी आयोजन किया गया है। माता मवई धाम पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.