गौरीगंज, मार्च 24 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार की सुबह उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वापस न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता के मुताबकि उसकी पुत्री का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मामले में केस दर्जकर किशोरी की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...