गौरीगंज, जनवरी 3 -- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के दरखाताली मजरे जंगल रामनगर निवासी किरन पुत्री राम अवध ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे पड़ोस के ही अनुराग, बृजेश, बब्बन व कुलदीप उसके दरवाजे पर आए। आते ही उन लोगों ने उसके पिता के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अंदर भोजन कर रहे हैं। जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर उसको लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.