गौरीगंज, मार्च 25 -- जगदीशपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गड़रियाडीह गांव के ग्राम प्रधान मो. अतीक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के ही खुर्शीद, शहबान, मोबीन, मोइन, नफीस, इसराक, जफीस व शमीम आए दिन उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते रहते हैं। पुलिस की मुखबिरी का झूठा आरोप लगाकर मारने की धमकी देते हैं। आरोप है कि मंगलवार की रात आरोपियों ने उसे गाली देते हुए मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर उसकी जान बची। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.