गौरीगंज, नवम्बर 23 -- अमेठी। महाराजपुर गांव में रविवार को हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। गांव के सेना के जवान के साथ ही तीन युवकों की अर्थियों की शव यात्रा जैसे ही निकली, पूरा गांव मातम में डूब गया। सेना के जवान का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया। जबकि गांव के संभ्रांत लोगों ने तीनों मृतकों के शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महाराजपुर गांव निवासी उत्कर्ष श्रीनगर में सेना में कार्यरत थे। वह अपने दो साथियों बजरंग और बृजेश के साथ शुक्रवार रात एक शादी निमंत्रण में गए थे और वापस लौटते समय थौरा गांव के पास बोलेरो की टक्कर से तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रविवार सुबह फैजाबाद डोगरा रेजीमेंट से सेना की एक टुकड़ी, श्रीनगर में सेना में तैनात मृतक के छोटे भाई सन्दीप सिंह के साथ महाराजपुर पहुंची। मृतक सेनानी उत्कर्ष को ...