गौरीगंज, दिसम्बर 18 -- शुकुलबाजार। क्षेत्र के मवैया रहमतगढ़, किसनी, ऊंचगांव, नीमपुर, महोना, धनेशा राजपूत आदि गांवों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। बजबजाती नालियां बीमारियों को आमंत्रण दे रही हैं। सूत्रों की मानें तो ब्लाक के जिम्मेदारों द्वारा सफाई कर्मियों से काम न करने के एवज में सुविधाशुल्क लिया जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि तैनात सफाईकर्मी केवल प्रधानों के निजी काम तक सीमित हैं। इस सम्बन्ध में एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि सफाई कर्मियों की कमी है। सात सफाई कर्मी अधिकारियों के यहां अटैच हैं। फिर भी जहां पर कर्मी तैनात हैं और गांव में नहीं जाते हैं तो जांच कराकर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.