गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। अमेठी बाजार से विशेषरगंज जाने वाला मार्ग पर गंगौली बाजार में सड़क पर बने गड्ढों में गन्दा पानी भरा हुआ है। हैंडपंप का पानी सड़क पर बहता रहता है। गंगौली बाजार में सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं। जिससे जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों में हैंडपंप और घरों से निकलने वाला गन्दा कीचड़ युक्त पानी भर गया है। आने जाने वाले लोगों पर गन्दे पानी के छीटें पड़ते हैं। जिससे कपड़ा गन्दा हो जाता है। बाजार वासियों ने सड़क ठीक कराने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.