गौरीगंज, मार्च 2 -- अमेठी। होली के पर्व को लेकर सोमवार को बाजार गुलजार रहा। सुबह से ही मिठाई, पिचकारी और रंग-अबीर की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। मिठाई की दुकानों पर उपहार देने के लिए बढ़िया गिफ्ट पैक भी तैयार किये गये थे। वहीं पिचकारी की दुकानों पर 20 रुपये से लेकर 2700 रुपये तक की पिचकारी उपलब्ध रही। होली के पर्व को यादगार बनाने के लिए दुकानों से कई तरह की छूट भी दी जा रही थी। गौरीगंज स्थित कल्पतरू स्वीटस पर 700 से लेकर 3000 रुपए तक के गिफ्ट पैक तैयार किये गये थे। इन्हें खरीदने पर कलर स्प्रे, रंग, गुलाल-अबीर मुफ्त दिया जा रहा है। इसके साथ ही काजू पेटीज, पिस्ता रोल, काजू लिपस्टिक, शुगर फ्री गुझिया, रसीली गुझिया, खजूर गुझिया भी खूब बिकी। दुकानों पर गदा पिचकारी, मोदी पिचकारी और मुखौटों की बिक्री हुई। आज सुबह ...