अमेठी के स्कूलों में बनेंगे एमएचएम क्लब
गौरीगंज, जून 25 -- गौरीगंज। संवाददाता जनपद में किशोरियों के स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एमएचएम (मेनस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट) क्लब गठन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जिले के परिषदीय कंपोजिट विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एमएचएम क्लब का गठन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।बताया गया कि विद्यालयों में छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एमएचएम कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। इन कॉर्नरों में इनरवियर, सैनिटरी नैपकिन, अतिरिक्त यूनिफॉर्म, डिस्पोजल बैग सहित अन्य जरूरी सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.