गौरीगंज, मार्च 15 -- जगदीशपुर। क्षेत्र के निसूरा गांव में इंदु कुमार पाठक के आवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महंगाई के साथ बेरोजगारी भी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान देने के बजाय सिर्फ दावे कर रही है। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के सामने खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी जाति के आधार पर उम्मीदवार नहीं उतारेगी, बल्कि जनता के बीच लोकप्रिय और मजबूत प्रत्याशियों को ही मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण अयोध्या में राम रसोई बंद हो गई ह...