गौरीगंज, नवम्बर 20 -- साफिरखाना। कोतवाली क्षेत्र के सूरपुरपुर काशीपुर निवासी केशवराज मौर्य (35) बुधवार की शाम घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार को उनका शव एक कुएं में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार को केशवराज मौर्य घर से निकले थे। देर शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। गुरुवार को केशवराज के भाई ने सूरपुरपुर और मानशाहपुर गांव के बीच स्थित सिवान क्षेत्र के एक कुंए उनका शव देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे सात वर्षीय पुत्री रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.