कौशाम्बी, अप्रैल 27 -- कोखराज के चकिया गांव के सामने हाइवे पर बक्से में मिली लाश अमेठी की मोनी वर्मा की थी। मोनी की हत्या उसके पति कैब ड्राइवर ने की थी। पुलिस ने आरोपी पति व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अमेठी की मोनी वर्मा (30 वर्ष) की 15 अप्रैल की रात कोखराज के चकिया गांव के सामने हाइवे पर बक्से में लाश मिली थी। मोनी की हत्या गला घोंटकर की गई थी। शव की पहचान न होने से पुलिस को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। हत्या की इस वारदात का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस को बरीपुर नाला के समीप एक हैंडबैग मिला। बैग से दो मोबाइल, आधार कार्ड, हेल्थ कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार...