अमेठी की पूर्व चेयरमैन अस्पताल में भर्ती, जमानत याचिका खारिज
सुल्तानपुर, मार्च 27 -- सुलतानपुर, संवाददाता। अमेठी की पूर्व चेयरमैन चन्द्रमा देवी, जो एक व्यापारी का मकान धोखाधड़ी से दूसरे के नाम दर्ज कराने के मामले में आरोपी हैं, की अंतरिम जमानत याचिका गुरुवार को न्यायालय ने खारिज कर दी। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने उनके बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उन्हें जिला अस्पताल भेजने की मांग उठाई। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट भव्या श्रीवास्तव ने जेल अधिकारियों को विधिक प्रक्रिया के अनुसार उनका उचित उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिवक्ता ने बताया कि न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व चेयरमैन का अस्पताल में इलाज जारी है।उल्लेखनीय है कि उद्योगपति एवं अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि की पत्नी चन्द्रमा देवी सहित चार अन्य लोगों के विरुद्ध अमेठी उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य घनश्याम सोनी ने परिवाद दायर किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.