गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर मजरे उत्तरगांव निवासी महिला ने अपने पति व ससुरालीजनों पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पति सहित चार आरोपियों के विरुद्ध मारपीट व दहेज उत्पीड़न का केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की है। थाना क्षेत्र के पूरे मंजूशाह निवासी राजकुमार की पुत्री प्रतिभा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी रामपुर निवासी जितेन्द्र पुत्र विजय बहादुर के साथ हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार सोने की चैन, दो सोने की अंगूठियां, वाशिंग मशीन, फ्रिज, कूलर, अलमारी, सोफा सेट, डाइनिंग टेबल, मोटरसाइकिल, बेड सेट, बक्सा तथा डेढ़ लाख रुपये नकद सहित अन्य सामान व नगदी दिया था। शादी के कुछ माह बाद तक सब सामान्य रहा।...