गौरीगंज, अप्रैल 2 -- अमेठी। शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात व परिवहन महकमा सतर्क है। एक से 15 अप्रैल तक चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को एआरटीओ महेन्द्र बाबू गुप्ता व पीटीओ दिनेश रावत की टीम द्वारा 35 स्कूली वैन, बस व टैंपो का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमियां पाये जाने पर तीन स्कूली वाहनों तथा स्कूली बच्चों को ले जा रहे दो प्राइवेट वाहनों का चालान किया गया। साथ ही स्कूल संचालकों को वाहन सम्बन्धी कागजात दुरुस्त कराये जाने का निर्देश दिया गया है। स्कूल वाहन चालक ज्यादा लाभ के चक्कर में बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। क्षमता से ज्यादा बच्चों को गाड़ियों में भरा जाता है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। वाहनों के फिटनेस व सुरक्षा मानकों तक का कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। स्कूल...