गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। ऑनलाइन उपस्थिति तथा गैर विभागीय कार्य कराने के विरोध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी बुधवार को साइकिल से काम करने गांव गए। वाहन यात्राभत्ता कम मिलने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने कहा यदि उन्हें ब्लॉक मुख्यालय से ऑनलाइन हाजिरी देकर गांव में जाना होगा तब काम प्रभावित होगा। इसके लिए वह सब साइकिल से क्षेत्र में जाकर विरोध दर्ज करा रहे हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विपिन तिवारी ने बताया कि आनलाइन उपस्थिति ब्लॉक मुख्यालय पर देने के बाद उन लोगों को 15 से 20 किमी गांव में जाना पड़ेगा। उन्हें केवल साइकिल यात्रा भत्ता 220 रुपए मिलता है। ऐसे में गांव में विकास कार्य प्रभावित होगा। एडीओ पंचायत पवन यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी साइकिल से ब्लाक आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.