गौरीगंज, मार्च 12 -- अमेठी। पुलिस लाइन गौरीगंज में 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा के दृष्टिगत गुरुवार को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में एसपी सरवणन टी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुचारु आवाजाही, परीक्षा केन्द्रों की निगरानी तथा नकल विहीन एवं पारदर्शी परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह, सीओ अखिलेश वर्मा, दिनेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...