गौरीगंज, मार्च 2 -- अमेठी। उधारी का पैसा मांगने से नाराज दो युवकों ने मिलकर एक युवक व उसके भाई की जमकर पिटाई कर दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र अमेठी के डेढ़पसार निवासी राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोस के गांव परशुरामपुर निवासी सुधीर पांडेय ने अपनी बहन की शादी में उससे चार हजार रुपए उधार लिए थे। वहीं 10 हजार रुपए खेत की जुताई का भी बाकी था। उसके द्वारा पैसे मांगे जाने पर सुधीर द्वारा आजकल की बात कहकर लगातार टरकाया जा रहा था। जिसके बाद राजेश ने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों से इसकी शिकायत कर दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सुधीर पांडेय रविवार की देर शाम अपने साथी डेढ़पसार निवासी संगम दुबे के साथ उसके घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.