गौरीगंज, मार्च 29 -- शुकुल बाजार। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को इस बार विशेष सुरक्षा फीचर्स वाले अंकपत्र दिए जाएंगे। ये अंकपत्र यूवी तकनीक से तैयार किए गए हैं। जिससे इनमें छेड़छाड़ या नकली बनाना आसान नहीं होगा। खास बात यह है कि इस बार अंकपत्र को लेमिनेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस पहल से जिले के करीब 48 हजार परीक्षार्थियों को खास अंकपत्र मिलेगा। जिले में इस वर्ष हाईस्कूल के 25,620 और इंटरमीडिएट के 22,713 सहित कुल 48,333 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। 12 मार्च को बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गईं। अब जिले के विभिन्न केंद्रों उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जा रहा है। 31 मार्च तक मूल्यांकन कार्य होगा। इसके बाद जांच कराने के बाद अप्रैल के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.