गौरीगंज, मार्च 2 -- अमेठी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और जिले के कद्दावर नेता योगेंद्र मिश्र का रविवार को निधन हो गया था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पूरे गुलाल बस्तीदेई में किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। योगेंद्र मिश्र ने राजनीति की शुरुआत स्व.राजीव गांधी के अंतिम चुनाव के दौरान की थी। छात्र राजनीति से निकलकर वे यूथ कांग्रेस के ब्लाक महासचिव बने। अपनी मेहनत और ईमानदारी के चलते उनकी गिनती गांधी-नेहरू खानदान के करीबी नेताओं में होने लगी। उन्हें अविभाजित जिले सुलतानपुर में यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद अमेठी जिला बनने पर वे जिलाध्यक्ष बने। लगभग 10 साल तक वे पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। 2019 में राहुल गांधी की हार के बाद उन्होंने त्यागपत्र दे दिया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में अस्वस्थ होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.