गौरीगंज, मार्च 10 -- अमेठी। आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में अमेठी पुलिस को लगातार पांचवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी सरवणन टी ने बताया कि शासन द्वारा माह फरवरी हेतु जारी रैंकिंग में 100 प्रतिशत अंकों के साथ अमेठी पुलिस और जिले के सभी थानों को पहला स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी आईजीआरएस एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है। एसपी ने आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रसंशा करते हुए भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.