गौरीगंज, अप्रैल 2 -- जगदीशपुर। कस्बे में अवैध टैक्सी स्टैंडों का संचालन धड़ल्ले से जारी है, जिससे यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। गुलाबगंज चौक, रोडवेज बस स्टॉप, जामो रोड, अयोध्या रोड और बाजारशुक्ल मोड़ समेत कई स्थानों पर सड़क किनारे व बीचों-बीच वाहन खड़े कर सवारियां भरी जाती हैं। इससे आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इन अवैध स्टैंड संचालकों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। दुकानदारों द्वारा कई बार शिकायत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। दुकानों के सामने वाहन खड़े करने को लेकर आए दिन टैक्सी चालकों व व्यापारियों में कहासुनी होती रहती है।बीते रविवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक अज्ञात चालक ने दुकानदार अनीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.