गौरीगंज, जनवरी 5 -- अमेठी। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भले ही 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से पराजित हो गई हों, लेकिन अमेठी से उनका जुड़ाव आज भी बरकरार है। नए वर्ष के अवसर पर स्मृति ईरानी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लिए 20 हजार कैलेंडर भेजे हैं। जिनका वितरण भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अगुवाई में शुरू कर दिया गया है। स्मृति ईरानी द्वारा भेजे गए कैलेंडर पार्टी के बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारियों को वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही अधिवक्ताओं, चिकित्सकों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और समाज के अन्य संभ्रांत व्यक्तियों के लिए भी विशेष उपहार भेजे गए हैं। इन उपहारों का वितरण भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने बताया कि स्मृति ईरानी का अमेठी से रिश्ता केवल चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.