गौरीगंज, फरवरी 28 -- संग्रामपुर। थाना क्षेत्र के कंसापुर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्रवाई शुरू की है। घटना शाम लगभग साढ़े छह बजे अमेठी-किठावर मार्ग स्थित मेला का बगिया कंसापुर चौराहे के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार कंसापुर निवासी पशुपालक किसान शारदा चौरसिया की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया अपने 10 वर्षीय भाई प्रांजल के साथ साइकिल से दूध बेचने के लिए दुग्ध क्रय केंद्र गई थी। दूध बेंचने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने साइकिल सवार गुड़िया को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गुड़िया के सिर में चोट लगने से वह गंभीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.