गौरीगंज, मार्च 24 -- जगदीशपुर। बीती शाम पुआल लेने गई बालिका से एक अधेड़ द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थानाक्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीते सोमवार की शाम उसकी 10 वर्षीय पुत्री गांव से कुछ दूर पुआल लाने गई थी। अकेली पाकर गांव के निवासी लियाकत ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दिया। किसी तरह आरोपी से बचकर वह घर लौटी और सारी बात परिजनों को बताया। एसओ तनुज पाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी लियाकत के विरुद्ध केस दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...